लखनऊ। मां-बेटी, बहन, संगिनी नारी के अनेक रूप है, नारी के लिए सुरक्षा और स्वालम्बन दोनो आवश्यक है। मिशनशक्ति के अंतर्गत सरकार ने आपकी सुरक्षा ,सम्मान के लिए आपको सशक्त करने का प्रावधान हुआ है, न डरे, न अन्याय ,सहे, न घबराए ,सिर्फ आप अपनी तरफ से एक पहल कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित करें,उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है, बस ख्याल रखे की अपराध करने वाले को बख्शें नही और किसी निर्दोष को परेशान न करें , उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जनपद लखींमपुर खीरी की शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी प्राची द्विवेदी ने ये बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा।

अपने कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई आरक्षी प्राची द्विवेदी मिशन शक्ति व महिला हेल्प डेस्क पर कार्य कर रही है। व आज के इस आयोजन की मुख्य वक्ता व मोटिवेटर के रूप में प्रतिभाग कर छात्राओं के समूह को अन्याय न सहने, व स्वयं को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई और छात्राओं को उनके अधिकार बताए।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ सुनीता कुमार ने छात्राओं को बताया प्राची महविद्यालय की पूर्व छात्रा, व छात्रसंघ अध्यक्ष रही है, मेधावी होने के साथ साथ प्राची शिष्टतम छात्रा रही है व अध्ययन काल मे कॉलेज में होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करती रही है। हम चाहते है कि हमारे विद्यालय की छात्राएं मेहनत करें और जीवन में उन्नति करें, ये भी आपलोगो की तरह इन्ही बेंचों पर बैठ करी पढ़ी है ,जब शिष्य जीवन मे कुछ सकारात्मक कर जाते है वो पल गुरु के लिए बेहद गर्वपूर्ण होता है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ .सुनीता कुमार , कार्यक्रम की अध्यक्ष नारी शिक्षा निकेतन की प्राचार्य डॉ सपना वर्मा का अभिनंदन करते हुए।

आरक्षी प्राची द्विवेदी ने उपस्थित छात्राओं के समूह का उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से स्वागत करते हुए कहा” नारी शक्ति विभिन्न्न स्वरूपों में अलग-अलग भूमिकाओं का निर्वहन करती है, नारी कमजोर नही, मिशन शक्ति के रूप में सरकार ने नारियों को असीम शक्तियां दी है, मिशन शक्ति का आरंभ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा शारदीय नवरात्र में आरंभ किया गया है , जिस प्रकार माँ दुर्गा का आविर्भाव हुआ है ठीक उसी प्रकार सरकारी विभागों को मिलाकर मिशन शक्ति अभियान की स्थापना सरकार द्वारा की गई है, आपके सेवा, सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है बस आप एक पहल करते हुए हमें सूचना दे उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी मदद करेगी।
प्राची ने कहा,”आज इस कार्यक्रम में जितने भी संख्या में छात्राएं है और जो आपको बताया जा रहा है जो जानकारी आपको दी जा रही है इसे अन्य लोगो तक पहुंचाकर आप भी मिशन शक्ति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है, ध्यान रहे कि कोई भी अपराधी छूटना नही चाहिए लेकिन कोई निर्दोष फसना भी नही चाहिए, कार्यक्रम के दौरान प्राची ने छात्राओं को 1090, 112, महिला हेल्प डेस्क और महिलाओं के अधिकारों के साथ साथ मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।
प्राची ने अपने वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को पुलिस विभाग से मदद लेने के लिए प्रेरित किया व उनकी हिचक को कम करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में अध्यक्षा व प्राचार्या डॉ सपना वर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिशन शक्ति कार्यक्रम 3.0 मे सूचीबद्ध कार्ययोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्राओं के नाम निम्न है निकहत जेहरा,कंचन बिष्ट, आन्या द्विवेदी,खुशी श्रीवास्तव।